आनंदपुरी: ग्रामीणों ने पंचायत पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया, छाजा कस्बे के मुख्य मार्ग पर ठहरे बदबूदार पानी से वातावरण दूषित
मुख्य मार्ग पर स्थित नालियों की पिछले करीब तीन वर्षों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में जमा गंदगी और ठहरे हुए बदबूदार पानी से से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, वहीं राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।