आरा: रूपबान्ध गांव में दो कट्ठा जमीन के विवाद में रिश्ते का कत्ल, भतीजे पर चाचा की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव में महज दो कट्ठा जमीन के विवाद में रिश्ते का कत्ल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भतीजे सुनील यादव ने अपने ही चाचा काशीनाथ सिंह उर्फ काशी यादव की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है।