बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, डीपीओ मनरेगा से मांगा गया स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | May 5, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। खेल मैदान निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर डीपीओ मनरेगा से कारण पूछने व अविलंब कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसको लेकर आईपीआरडी के द्वारा सोमवार को लगभग 6:45 बजे अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। सड़क हादसे रोकने को डीटीओ को निर्देशित किया गया।