बखरी: बखरी पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में भेजा
बखरी से पुलिस ने दो नामजद को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत 122/25 के तहत मामला दर्ज था। इसके तहत पीयूष कुमार और छोटेलाल ठाकुर को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया गया है।