बखरी: बखरी बाजार में एसिड अटैक पीड़िता के लिए न्याय मार्च, मुस्लिम समुदाय ने निकाला प्रदर्शन
बखरी बाजार में एसिड अटैक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को न्याय मार्च का आयोजन किया। इसमें मुस्लिम युवा और विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह न्याय मार्च मक्खाचक मुस्लिम मोहल्ला से शुरू हुई और सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर विभिन्न चौक होते पूरे बाजार का भ्रमण किया। तथा दोषियों को फांसी देने की मांग की।