चरपोखरी: पसौर में नहर में गिरा बिजली का पोल, मौत को दे रहा खुला न्योता, विभाग बना मूकदर्शक
पीरो अनुमंडल के पसौर गांव में एक बड़ी लापरवाही किसी भी वक्त भयावह हादसे में बदल सकती है। यहां नहर में पानी बह रहा है… और उसी नहर के बीचों-बीच बिजली का पोल गिरा हुआ है। गुरुवार की दोपहर 3:00 के करीब गांव के निवासी प्रशांत सिंह उर्फ मिंटू का कहना है कि बहते पानी में बिजली का पोल गिरा रहना सीधे-सीधे जानलेवा खतरा है। कभी भी करंट फैल सकता है।