रामगढ़ चौक: तेतरहट पुलिस ने तेतरहट विद्यालय में अभ्याब्रिग्रेड अभियान के तहत छात्राओं को निर्देशित किया
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार 2 बजे तेतरहट पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत तेतरहट थाना में पदस्थापित महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) राखी आनंद ने स्थानीय तेतरहट विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने स्कूल की छात्राओं को 'अव्या ब्रिगेड' अभियान के तहत आत्मरक्षा और सुरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए।