पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में शनिवार को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे दिलीप जायसवाल ने वहां मौजूद लोगों को वक्फ कानून से संबंधित लाभों के विषय में संबोधित किया।