पटना ग्रामीण: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे, वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर CM ममता बनर्जी का बचाव
शनिवार की देर शाम 7:00 बजे टीएमसी सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी का बचाव किया है। साथ उन्होंने हिंसा को लेकर भाजपा पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है।