झांसी: रक्सा के शिव मंदिर में गड़ा धन निकालने की अफवाह से लगी लोगों की भीड़, पुलिस बल किया गया तैनात
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 झांसी में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को गड़ा धन निकलने की अफवाह फैलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। अफवाह के चलते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बता दे कि रक्सा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास स्थित शिव मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना बताया जा रहा है।