बिसौली: बिसौली क्षेत्र में आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने 4-4 लाख के चेक सौंपे
Bisauli, Budaun | May 15, 2026 जनपद बदायूँ के बिसौली क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को 3 बजे करीब प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने तहसील क्षेत्र के गांव बीरमपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।