गोरखपुर: गोरखपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 22 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो अभियोग पंजीकृत
गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 मनीष त्यागी ने अपनी टीम के साथ थाना चिलुआताल क्षेत्र के केवटहिया में विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब