पटोरी: मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 252 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान कुल 252 लीटर शराब जब्त की। साथ ही मौके से कार को भी कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।