पब्लिक पार्क में रेहड़ी वालों के चालान काटे,
ट्रैफिक पुलिस ने 2 गाड़े जब्त किए
बीकानेर । सोमवार की शाम को ट्रैफिक पुलिस ने पब्लिक पार्क में अभियान चलाकर बेतरतीब और नियम विरुद्ध खड़े हुए गाड़े वालों से समझाइश की । ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल उम्मेद सिंह ने बताया कि इस दौरान 6 गाड़े वालों के चालान भी काटे गए और दो गाड़े जप्त किए गए। साथ ही दोपहिया वाला चालकों से समझाइश कर हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लाभ बताए।