#गाजीपुर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।गाजीपुर के पीडब्लूडी विभाग में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारी,अभियंता और सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने ब्लड डोनेट किया।कैम्प के आयोजक इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह पुनीत आयोजन पिछले करीब डेढ़ दशक से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों और रक्तदाताओं का आभार जताया #GhazipurNews #LatestNews