इटावा: इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सपा ने प्रवीण कुमारी को पुनः प्रत्याशी घोषित किया: सपा जिलाध्यक्ष
Etawah, Etawah | Apr 11, 2025 इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष फूलन देवी के निधन से रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने इकदिल निवासी प्रवीण कुमारी दोहरे को पुनः विश्वास जताकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने दी।