Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

जमुई में हरी सब्जियों पर रंग लगाने का कथित खेल! जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर बाजार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सब्जी विक्रेता कथित तौर पर हरी सब्जियों पर रंग लगाकर उन्हें अधिक ताजा दिखाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। यदि जांच में यह दावा सही पाया जाता है, तो यह लोगों की सेहत के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ होगा। सवाल यह भी है कि आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी कहां है? क्या आम लोगों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच हो रही है? डॉक्टरों का कहना है कि केमिकलयुक्त रंग लगी सब्जियों का सेवन फूड पॉइजनिंग, पेट संबंधी संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाती है या नहीं। आपकी क्या राय है? ऐसे मामलों में दोषियों पर कैसी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Jamui #Bihar #MangoBandar #VegetableScam #FoodSafety #HealthAlert #ViralVideo #JamuiNews #BreakingNews #ChemicalColor #HealthyFood #PublicHealth #FoodDepartment #DistrictAdministration #BiharNews #परिवर्तन_बिहार #जमुई #बिहार #हरी_सब्जी #खाद्य_सुरक्षा #सेहत_से_खिलवाड़ #वायरल_वीडियो #ब्रेकिंग_न्यूज

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026

MORE NEWS

जमुई: बालू माफिया और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होने मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपर गांव में अवैध बालू के तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं द्वारा धक्का- मुक्की व हाथापाई करने मामले में पुलिस ने एक आरोपित कृपण साह उर्फ मूरो साह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुखिया पति समेत चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बालू माफिया को रविवार की शाम 4 बजे तक जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपितों की सख्ती के साथ तालाश की जा रही है। आरोपितों पर पुलिस के साथ धक्का, मुक्की व हाथापाई करने, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने का आरोप हैं।  नामजद बालू माफियाओं में झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश प्रसाद यादव, देवपर निवासी संजय यादव, मांगिबन्दर निवासी कृष्ण साह उर्फ मुरो साह,अरुण कुमार शामिल हैं। जिसमें कृष्ण साह उर्फ मुरो साह को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल शुक्रवार को डायल-112 की पुलिस टीम देवपुर में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान बालू तस्करी से जुड़े लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की, हाथापाई और एक जवान की वर्दी फाड़ दी थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। विभिन्न प्लैटफॉर्म पर अबतक बालू माफिया और पुलिस के बीच धक्का मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन और बालू माफिया के बीच जमकर खींचातानी हो रही है दौड़ भाग भी हो रहा है। बालू माफिया ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए जद्दो जहद कर रहे हैं और पुलिस ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए अड़ी हुई है। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूरो साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अवैध बालू खनन एवं परिवहन से जुड़े करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #CrimeNews #balumafiya #PoliceAttack

जमुई: बालू माफिया और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होने मामले में एक आरोपित गिरफ्तार जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपर गांव में अवैध बालू के तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं द्वारा धक्का- मुक्की व हाथापाई करने मामले में पुलिस ने एक आरोपित कृपण साह उर्फ मूरो साह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुखिया पति समेत चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बालू माफिया को रविवार की शाम 4 बजे तक जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपितों की सख्ती के साथ तालाश की जा रही है। आरोपितों पर पुलिस के साथ धक्का, मुक्की व हाथापाई करने, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने का आरोप हैं। नामजद बालू माफियाओं में झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश प्रसाद यादव, देवपर निवासी संजय यादव, मांगिबन्दर निवासी कृष्ण साह उर्फ मुरो साह,अरुण कुमार शामिल हैं। जिसमें कृष्ण साह उर्फ मुरो साह को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल शुक्रवार को डायल-112 की पुलिस टीम देवपुर में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान बालू तस्करी से जुड़े लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की, हाथापाई और एक जवान की वर्दी फाड़ दी थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। विभिन्न प्लैटफॉर्म पर अबतक बालू माफिया और पुलिस के बीच धक्का मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन और बालू माफिया के बीच जमकर खींचातानी हो रही है दौड़ भाग भी हो रहा है। बालू माफिया ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए जद्दो जहद कर रहे हैं और पुलिस ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए अड़ी हुई है। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मूरो साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अवैध बालू खनन एवं परिवहन से जुड़े करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #CrimeNews #balumafiya #PoliceAttack

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026

जमुई में धूमधाम से केक काटकर मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक जमुई में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वारसलीगंज विधायक अनीता देवी शामिल हुई। उनके साथ राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव, जमुई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राजद प्रत्याशी शमशाद आलम तथा झाझा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

 नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी के 30 वर्षों के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में पार्टी का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। #jamuitopnews #jamuibihar #RJD #rashtriyajantadal #TejashwiYadav #rjdjamui

जमुई में धूमधाम से केक काटकर मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक जमुई में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वारसलीगंज विधायक अनीता देवी शामिल हुई। उनके साथ राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव, जमुई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राजद प्रत्याशी शमशाद आलम तथा झाझा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी के 30 वर्षों के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में पार्टी का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। #jamuitopnews #jamuibihar #RJD #rashtriyajantadal #TejashwiYadav #rjdjamui

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026

काशी में गंगा आरती के साक्षी बने बिहार के राज्यपाल, 7 मिनट 58 सेकंड के शंखनाद ने किया मंत्रमुग्ध

काशी में गंगा आरती के साक्षी बने बिहार के राज्यपाल, 7 मिनट 58 सेकंड के शंखनाद ने किया मंत्रमुग्ध

Jamui, Jamui | Jul 6, 2026