परसवाड़ा: रिश्तेदार के घर जाते समय हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक; युवक गंभीर घायल
परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वा के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायल युवक की पहचान ग्राम पोंडी निवासी विशाल गेडाम (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विशाल परसवाड़ा कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके माता-पिता खेती-किसानी करत