गुना: म्याना पंचायत परिसर का हेड पंप खराब, पंचायत ही प्यासी तो गर्मी में आमजन का क्या होगा?
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना परिसर में नईसराय तिराहे पर हेड पंप 15 दिनों से खराब है। 8 मई को लोगों ने कहा, आसपास के 50 दुकानदार और सैकड़ो राह चलते लोग हेडपंप पर पानी पीते थे। सरपंच सचिव ने कोई सुनवाई नहीं की। सरपंच सचिव ने कहा, 10 दिन पहले PHE से बोल चुके लेकिन अभी तक सुधारने नहीं आए। 8 मई को PHE अधिकारी ने कहा, टीम भेज कर सुधनवा रहे हैं।