सेठानीघाट पर बीती रात संक्रांति पर्व के दौरान एक थार कार सीढ़ियों के नीचे उतर गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया सेठानी घाट पर उतरी थार कार MP04YU2563 है। वाहन सीहोर निवासी सोनू गुर्जर के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने युवक को थाने लाई थी युवक ने पुलिस को गूगल मेप पर रास्ता भटक गया था।