तारानगर: तारानगर में गांधी जयंती पर पालिकाध्यक्ष हरि इंदौरिया के नेतृत्व में भाजपा का स्वच्छता अभियान, अम्बेडकर सर्किल पर श्रमदान
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर तारानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया।पालिकाध्यक्ष हरि इंदौरिया और भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाडू लेकर पूरे अंबेडकर चौक की सफाई की।