साहिबगंज: जिरवाबाड़ी पुलिस ने मारपीट मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतर खोपी मोहल्ले से पुलिस ने सूचना के आधार पर मारपीट मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, थाना प्रभारी अनीश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सदर अस्पताल में जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।