बौंसी: डीएम के निर्देश पर धोनी हाई स्कूल में आपदा बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन
Bausi, Banka | Jan 7, 2025 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार करीब 1:00 बजे धोनी हाई स्कूल में आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीपीआर देने की तकनीक के बारे में बताया गया। इसके साथ-साथ हादसे में जख्मी के रक्तस्राव रोकने की तकनीक, बाढ़, सुरक्षा सहित अन्य जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के कमांडर गौतम कुमार मौजूद रहे।