सादाबाद: दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्जिया में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज व लाठी डंडों से मारपीट हो गई थी जिसके बाद फायरिंग भी शुरू हो गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सादाबाद कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया था जिसके क्रम में पुलिस ने गांव दुर्जिया मे दो पक्षों के बीच फायरिंग करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।