डिंडौरी: विहीदादर गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग के द्वारा काबिज भूमि पर गड्ढा करने की कलेक्ट्रेट में शिकायत कर लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत तातर के विहीदादर गांव के बैगा ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वन विभाग के द्वारा वर्षों से काबिज खेती की भूमि पर गड्ढा करने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों में बताया कि उक्त भूमि वर्षों से काबिज है उसी भूमि पर खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के द्वारा गढ्ढा किया गया