देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने रायपुर क्षेत्र में अवैध गैस गोदाम को किया सीज, गैस एजेंसी का 3 माह के लिए लाइसेंस निलंबित
जिला प्रशासन की टीम ने रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम को सीज करने के साथ ही गैस एजेंसी का 3 माह के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया है। डीएम देहरादून की जनसुनवाई कार्यक्रम में गढ़ीकैंट निवासी एक महिला ने उनकी भूमि पर अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम होने तथा भूमि कब्जे की शिकायत की थी।