देहरादून: सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से राजभवन में की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से राजभवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जोशी ने राज्यपाल को आयोग द्वारा वर्तमान में किए जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सेतु आयोग की प्राथमिकताओं, नवीन योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया।