देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास परिसर परिषद में सपरिवार विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में सपरिवार विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। प्रदेश में ट्यूलिप फूलों की खेती स्वरोजगार के लिए एक उत्कृष्ट माध्यम साबित हो रही है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में पुष्प उत्पादन की अपार संभावनाएँ हैं।