देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली ग्राउंड से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, मोबाइल बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त अश्वनी उर्फ चीलू, पुत्र लालू प्रसाद, निवासी चमनपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष है को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक: 01-01-2025 को वादी अमर सिह, निवासी ब्रहमपुरी ने कोतवाली में अज्ञात युवक के द्वारा उनसे हाथ से मोबाईल छिनकर भागने की शिकायत दर्ज कराई थी.