मांगरौल: जमाते इस्लामी हिंद के सहयोग से 25 जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल भेंट किए गए
Mangrol, Baran | Jan 20, 2025 सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर एसबीएस ने जमाते इस्लामी हिंद के सहयोग से कस्बे में स्थित इस्लामी सेंटर में सोमवार शाम चार बजे विंटर रिलीफ इनिशिएटिव के तहत 25 जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए। इस दौरान जमाते इस्लामी हिंद के इकाई अध्यक्ष मोहम्मद इलियास एसबीएस के नगर प्रभारी मोहम्मद इरफान जलील अहमद मोहम्मद आसिफ साहिल, सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।