#अलीगढ़ JN मेडिकल कॉलेज में किशोरी के साथ मारपीट, का आरोप, वीडियो वायरल; पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत, ओपीडी में विवाद के बाद अभद्रता और मारपीट का दावा,अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में किशोरी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बच्ची को दिखाने के दौरान ओपीडी में एक महिला कर्मचारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। महिला ने गले में चोट लगने और सोने की चेन गिरने का भी दावा किया है। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
#JNMedicalCollege #AligarhNews #ViralVideo #AligarhPolice #MedicalCollege #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 4, 2026