थाना कदौरा के ग्राम ताहरपुर के निवासी जगराम कुशवाहा उम्र करीब 70 वर्ष और सगनू राईन उम्र करीब 70 वर्ष के बीच भैंसों को बान्धने को लेकर विवाद हो गया जिसमें जगराम कुशवाहा द्वारा आक्रोश में आकर सगनु राईन के प्राइवेट अंगों पर लात मार दी गयी । जिससे वो बेहोश हो गये वहां से उन्हे उपचार हेतु सीएचसी कदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।
Jalaun, Jalaun | Aug 4, 2026