हमीरपुर : एनएच-34 पर महोबा डिपो की रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भीषण टक्कर में तीन की मौत,
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. प्रजापति ने तीन मौतों की पुष्टि की,
हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार,
तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर किया गया रेफर,
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास बुधवार शाम हुआ था हादसा,
पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटा।
Jalaun, Jalaun | Aug 5, 2026