शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना सीपरी बाजार एवं नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया
आज दिनांक 16.10.2026 को शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार श्री जय प्रकाश चौबे सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज, चमनगंज, सर्राफ़ा मार्केट, कार्गिल पार्क इत्यादि स्थानों एवं थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Jhansi, Jhansi | Oct 16, 2026