पूर्णिया पूर्व: आगाटोला आरा मिल स्थित गांव में मूकबधिर महिला के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आगाटोला आरा मिल के समीप स्थित गांव में गुरुवार को सुबह परिजनों द्वारा मूकबधिर महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित महिला व उसके पति मो सब्बीर ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।उन्होंने अपने छोटे भाई मो जसीम व उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।