रुन्नी सैदपुर: माणिक चौक में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र 10 बजे खुलना था, 12:30 बजे तक ताला लटका रहा
मानिक चौक स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई। केंद्र के निर्धारित समय पर नहीं खुलने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों और स्थानीय लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।