गुना: ईद उल जुहा पर म्याना ईदगाह में मुस्लिम समाज ने की सामूहिक नमाज अदा, अमन चैन की दुआ मांगी
Guna, Guna | May 28, 2026 गुना जिले की म्याना ईदगाह पर 28 मई को ईद उल जुहा पर मुस्लिम समाज ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर भाईचारा अमन चैन की दुआ मांगी। अंजुमन इस्लाम कमेटी म्याना अध्यक्ष सदर मोहम्मद यूनुस ने कहा, म्याना और आसपास के मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए, सामूहिक नमाज हुई। सभी को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स तैनात रहा।