पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार,बा-मुश्किल बची जान!
विकासनगर (देहरादून):-17 सितंबर 2026
विकासनगर में देर रात एक बाइक सवार युवक पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया.ये कोई मामूली गड्डा नहीं,बल्कि सीवर लाइन के लिए खोदा गया बड़ा और गहरा गड्ढा था.जिसमें पानी भरने के बाद गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल था.ये खौफनाक तस्वीरें विकासनगर की है.जहाँ सिनेमा गली मे सिविर लाइन के काम के दौरान बने गहरे गड्ढे में सीवरेज का पानी भरा होने के कारण देर रात ये मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक बाइक सहित इस गहरे गड्ढे में गिर गया.
स्थानीय लोगों ने किसी तरीके से युवक और मोटरसाइकिल को गड्ढे से बाहर निकाला.गनीमत रही कि इस हादसे में युवक की जान बाल- बाल बच गई.दरअसल नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की सिविर लाइन और पेयजल योजना का काम लंबे समय से चल रहा है.EMS कंपनी के द्वारा किए जा रहे इस काम की गुणवत्ता और लापरवाही पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. इससे पहले भी कई वाहन �