बारां: शनि अमावस्या पर बोरेडी ग्राम स्थित शनि महाराज मंदिर पर बारिश के चलते सन्नाटा रहा
Baran, Baran | Aug 23, 2025 शहर में बारेडी ग्राम स्थित शनि महाराज मंदिर पर शनि अमावस्या पर शनिवार को भारी भीड रहती है। घंटों लाइनों में लगकर शनि महाराज के दर्शन होते हैं, लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को सुबह से दोपहर 3 बजे तक मंदिर पर सन्नाटा पसरा नजर आया। यहां पर व्यवस्था के लिए शनि अमावस्या पर पुलिस जवानों का लवाजमा तैनात रहता है, लेकिन इस बार भीड नजर नहीं आई।