बारां: शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय में निशुल्क एंबुलेंस न मिलने पर नवजात और प्रसूता को बस से ले गए परिजन
Baran, Baran | Aug 23, 2025 एक तरफ सरकार जननी एवं शिशु सुरक्षा को लेकर दावे कर रही है वहीं जिला मुख्यालय पर ही प्रसुताओं को समुचित सुविधा नहीं मिल रही है । शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता को निशुल्क वाहन नहीं मिलने पर परिजन रोडवेज बस से लेकर गए उधर अस्पताल प्रबंधन में परिजनों के स्वेच्छा से प्रसूता को बस से ले जाने की बात की है।