सहसवान: सहसवान नगर में दबंगों ने पुलिस के सामने हाथों में लाठी-डंडे लेकर जमकर मचाया उत्पात, पुलिस रही मूक दर्शक
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नयागंज मोहल्ले में एक युवक के घर के बाहर कुछ लोगों ने लाठी और धारदार हथियारों से लैस होकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने युवक और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर के बाहर जमकर उत्पाद मचाया मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दबंगों के आगे मूक दर्शक बनकर पूरे मजमे को देखती रही।