राजपुर: सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, खाद्यान्न आपूर्ति में देरी के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
बलरामपुर जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सेवारी से मिली शिकायत पर कलेक्टर ने खुद उचित मूल्य दुकान संचालक से फोन पर बात कर खाद्यान्न आपूर्ति में हो रही देरी की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के