पीरो: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल, चरपोखरी और पीरो में दवा दुकानें रहीं बंद
Piro, Bhojpur | May 20, 2026 ऑनलाइन दवा बिक्री एवं अवैध फार्मेसी के खिलाफ पूर्व से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बुधवार को चरपोखरी और पीरो क्षेत्र की सभी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हड़ताल के कारण आम लोगों को दवाइयों की खरीद में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा व्यवसायियों ने एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लिया।