*चंबा की साल नदी में गिरी बाइक, एक युवक लापता, दूसरा सुरक्षित, रेसक्यू जारी*
जिला मुख्यालय चंबा में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार साल नदी में एक बाइक गिर गई। *बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दूसरा युवक लापता बताया जा रहा है।*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेसक्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। लापता युवक की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल रेसक्यू कार्य जारी है। Ajay Himachal News
Chamba, Chamba | Jul 27, 2026