मधुबन: मधुबन पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांडों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांडों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल मधुबन थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत व्यापक छापेमारी करते हुए विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को मोतिहारी कोर्ट में पेश किया गया।