हाजीपुर: दौलतपुर चांदी में उत्पाद विभाग ने ट्रक के गुप्त तहखाने से 1391.04 लीटर विदेशी शराब बरामद कर 2 को किया गिरफ्तार
बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।