महरौनी: ग्राम सैदपुर निवासी किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्राम सैदपुर निवासी किसान वीर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। तो वही मामले में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हुई बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचे कारण वह परेशान थे।