संत श्री सेवालाल जी महाराज की 287 वीं जयंती के अवसर पर बंजारा युवा संघ द्वारा रविवार को नया हरसूद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग संत बुखार दासबाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ हुई। जो मेन रोड छनेरा, फीलगुड चौराहे से होते हुए नया हरसूद स्थित पटाखा बाजार पहुंची, जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ।