पयागपुर: सचौली गांव में बंदर के हमले से महिला घायल, इलाज जारी
पयागपुर थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी रीमा देवी पत्नी राजू अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान एक बंदर ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने शुक्रवार शाम 5बजे बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया इलाज चल रहा है। इससे पूर्व भी गांव में एक दो लोगों पर हमला कर चुका है।