मधुबन: सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर मधुबन भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर मधुबन भाजपा कार्यालय में केंद्रीय खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री बी एल वर्मा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा की विचारधारा के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आगामी 17 सितंबर तक देश में 17 करोड़ सदस्य बनाकर भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन का तोहफा देगी।